VS News India | Reporter – Vinay Balmiki | Shravasti : – श्रावस्ती जनपद में राजस्व व पुलिस की लचर कार्यशैली ने भूमि विवादों को उलझा कर रख दिया है। कई जगह सिर फुटैव्वल वाली स्थिति बन गई है। कहीं पर पुलिस का रवैया ढुलमुल है, तो कहीं राजस्व विभाग मामले को लटकाए है। नतीजा आए दिन गांव-गांव खून की होली खेली जा रही है।श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र के संतलिया गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक पक्ष कृषि हेतु प्रयोग सामान रख रहे थे। तभी दूसरे पक्ष ने भूमि को अपना बताते हुए विरोध किया। इसी पर दोनों में बहस शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में हाथापाई भी शुरू हो गई। उसी दौरान दोनों परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। जिनके बीच खूनी संघर्ष हो गया। किसी के हाथ में कुल्हाड़ी तो किसी के हाथ में लाठी डंडा था। दोनो पक्ष एक-दूसरे पर जमकर बरसे। घायल अवस्था में दोनों पक्ष सिरसिया थाने पहुंचे। जहां पर तहरीर देकर कार्यवाई कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी आरपी यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
