VS News India | Sanjay Kumar | Safidon : – आर्थिक मदद एवं रोजगार स्थापित करवाने हेतू यूनियन बैंक द्वारा महिलाओं के 20 समूहों को 67 लाख रुपए के लोन चेक वितरित किए गए। शनिवार को सफीदों के एक निजी होटल में यूनियन बैंक द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें मुंबई से बैंक के हैड ऑफिस से उच्च अधिकारी शुलभा ने शिरकत की और महिलाओं को चेक वितरित किया। इस दौरान 8 समूह खेड़ाखेमावती, गांव मुआना, मलिकपुर व सिवानामाल के 4-4 समूह शामिल थे। जिसमें 12 लाख रुपए गांव ख्खेड़ाखेमावती के समूहों के दिए गए। बैैंक द्वारा करीब 67 लाख रुपए चेक वितरित किए गए। मुंबई से पहुंची बैंक अधिकारी शुलभा ने कहा कि बैंंक का मुख्य उद्देश्य जो गरीब महिला पैसे की तंगी के कारण रोजगार स्थापित नहीं करवाती, उनके रोजगार स्थपित करवाने के साथ-साथ आर्थिक तंगी को सुधार है।

- देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी बोले- भारत ने रचा इतिहास
- Question and Answers Related to Wordpad
- सैर पर निकले दादी और पोते को गाड़ी ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
- करनाल में दो ट्रालों में भीषण टक्कर के बाद लगी भीषण आग, चालक जिंदा जला
- कबड्डी में बेंगलुरु टीम ने हैदराबद व गुजरात टीम ने 10 अंक से मुंबई को हराया
- गैस एजेंसी में काम करने वाला कर्मी 1,50,700 रुपए की नकद लेकर हुआ फरार
