VS News India |Vinay Balmiki |Shravasti :- जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के जंगल किनारे बसे गांवों में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। बीती रात तेंदुए ने 6 वर्षीय मासूम को अपना शिकार बना लिया। एक के बाद एक लगातार हो रही घटनाओं से जहां ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं जिम्मेदारों की नाकामी भी खुलकर सामने आ रही है। कैथोली गांव में भी एक युवक ने तेंदुए द्वारा पीछा किये जाने की बात कही है। हलांकि उसके शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। ताजा मामला सिरसिया थाना क्षेत्र के पटखौली ग्राम पंचायत के मजरा सीताराम पुरवा का है। जहां बीती रात भूरे की 6 वर्षीय पुत्री नूरजहां घर मे सो रही थी। इसी दौरान तेंदुआ घर मे घुसकर मासूम पर हमला कर दिया। जिससे मासूम नूरजहाँ की मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस व वनविभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। मृतका का पिता गरीबी के चलते परदेश कमाने गया हुआ है। उसके आने पर मासूम के शव को पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा।पटखौली सहित आसपास के गांवों में अब तक तेंदुए के शिकार की 16-17 घटनाएं जो चुकी हैं। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगो का कहना है कि हर हफ्ते किसी न किसी परिवार का सदस्य तेंदुए का निवाला बन रहा है। लेकिन यहां का प्रशासन लगातार हो रही घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस बंदोबस्त नही कर रहा है। नतीजतन लोगों को आये दिन जान गंवानी पड़ी रही है।
बाईट 1:- मृतक मासूम की मां
बाईट 2:- त्रिलोकीनाथ यादव (ग्रामीण)
बाईट 3:- मोहम्मद इरशाद (ग्रामीण)
