VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – वूमेन इरा फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को करवा चौथ के उपलक्ष में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लड़कियों और महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा कविता शर्मा, अग्रवाल वैश्य समाज महिला इकाई अध्यक्षा सरोज गोयल व उड़ान ट्रस्ट की महिला विंग अध्यक्षा ज्योति थनई ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा समाजसेविका गीतांजली कंसल ने की। कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव सुदेश भारद्वाज ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर डोली, दूसरे स्थान पर भावना तो तीसरे स्थान पर निकिता ने बाजी मारी। संस्था की अध्यक्ष गीतांजली कंसल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए मेहंदी वर्कशॉप लगाया गया था। इस वर्कशॉप की समाप्ति पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। संस्था का उद्देश्य लड़कियों एवं महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाना है। आज के दौर में मेहंदी का अपना एक के्रज है और इसमें रोजगार की अपार संभावनाएं है।

संस्था के द्वारा लड़कियों को मेंहदी के अलावा कड़ाई-बुनाई, आर्ट, डांस व मार्सल आर्टस इम्त्यादि भी सिखाया जा रहा है। अपने संबोधन में अतिथि कविता शर्मा, सरोज गोयल व ज्योति थनई ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की आवश्यकता है और उस दिशा में वूमन इरा फाऊंडेशन बेहतरीन कार्य कर रही है। प्रशिक्षण बेटियों को जीवन में बहुत आगे ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज पहले के मुकाबले महिलाएं जागरूक हो रही हैं और समाज को कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं बचा है जहां पर महिलाओं की भागीदारी नहीं है। देश के बड़े-बड़े पदों का महिलाएं बखूबी संख्चालन कर रही है। महिलाएं किसी से कम नहीं है लेकिन उन्हें थोड़े से मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
