VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – नगर के मॉडर्न स्कूल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह रहे। वहीं विशिष्टातिथि के रूप में हरियाणा गौसेवा आयोग के सदस्य श्रवण कुमार गर्ग व बी.ई.ओ. नरेश वर्मा ने शिरकत की। स्कूल के चेयरमैन चिरंजीलाल व निर्देशक रवि थनई ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि किसी भी विद्यालय में वार्षिकोत्सव अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पढ़ाई में जमकर मेहनत करें। धन को तो चोर चुरा सकता है लेकिन शिक्षा रूपी धन को कोई नहीं चुरा सकता है।

शिक्षा रूपी धन जीवन भर काम आएगा और शिक्षा के माध्यम से बड़े से बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवि थनई, नरेश सिंह बराड़, स. गुलाब सिंह किरोड़ीवाल, विनोद कंसल, संजीव शर्मा, डा. लवकेश अग्रवाल, गौरव थनई, नवीन भाटिया, अरुण खर्ब, हरीश शर्मा, अशोक शर्मा, ललित मनचंदा मौजूद थे।
