VS News India | Sanjay Kumar | Safidon :- गांव निम्राबाद में मोबाइल टावर की सर्विस खराब करने के मामले में सफीदों सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में डिविजनल इंजीनियर(मोबाइल) बीएसएनएल पी कुमार ने कहा है कि गांव निम्म्राबाद में बीएसएनएल का टावर हरदीप सिंह के प्लॉट में लगा हुआ है।

उनके टावर मेें एमएस रिलायंस जीओ के साथ भी समझौता है। 10 मई 2021 को गांव वालों ने विरोध करते हुए एम/एस जीओ की रिलेटेड केबल को खराब कर दिया। जिसके बाद वह दिनांक 12 मार्च 2021 को गांव वालों के संतुष्टि के लिए जीओ की रेडिशन मोबाइल के चेक करवाने गए तो गांव वाले इससे सहमत नहीं हुए। इसलिए उनकी मांग है कि जीओ की दोबारा से सर्विस चालू कराई जाए और टावर में नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अज्ञात लोगों की पहचान शुरू कर दी है।

