VS News India | Vinay Balmiki | Shravasti : – वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जिले में गांव से लेकर शहर तक श्रीगणेश पूजा महोत्सव की धूम मची है। पूजा पंडालों में देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चल रहा है। भिनगा नगर के व्यास भवन व शंकरी सिंह चौराहे पर स्थापित गणेश प्रतिमा पंडाल में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। सुख व समृद्धि की कामना लेकर नगर की महिलाएं व युवतियां आरती की थाल सजाए पूजा पंडालों में पहुंची। जय गणेश देवा व गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से पूजा पंडाल गूंजने लगे। आरती के बाद भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ। धार्मिक गीतों पर लोग रह-रहकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग भगवान गणेश की महिमा सुन कर मंत्रमुग्ध दिखे। जमुनहा ब्लॉक के पटना वीरगंज बाजार, नासिरगंज, हरदत्तनगर गिरंट सहित कई स्थानों पर गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार लक्ष्मननगर, गिलौला, इकौना, व सिरसिया क्षेत्र में भी कई स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों में सुबह-शाम आरती के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भिनगा कार्यक्रम में मौजूद वेद गुप्ता मनोज गुप्ता मनीष सोनी उमाशंकर सोनी सालिकराम गुप्ता राम रूप गुप्ता रोहित रस्तोगी पप्पू प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे। भिनगा के व्यास भवन के पास आचार्य पंडित उमेश कुमार शास्त्री के द्वारा पूजा पाठ किया गया
