VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – सफीदों विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने आधा दर्जन नेताओं को दरकिनार करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी सुभाष गांगोली को टिकट दिया। इससे पहले सुभ्भाष गांगोली विधानसभा चुनाव दंगल में निर्दलीय की तैयारी में लगे हुए थे। कांग्रेस पार्टी की हाई कमान ने सभी नेताओं की टिकट काटकर एक समाजसेवी को अपना टिकट दिया है। सुभाष गांगोली इससे पहले इनेलो में हल्काध्यक्ष के पद पर भ्भी कई वर्षों तक सक्रय रहें। जिन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद इनेलो पार्टी को छोड़ दिया था।
प्रसिद्ध समाजसेवी सुभाष गांगोली ने कांग्रेस की टिकट मिलते ही भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों के भाईचारे को खराब करने के लिए जात-पात व धर्मों में बांटने का काम किया है, जो इस बार भी चुनाव में 75 पार का नारा दे रही है,
वह उनकी सीटों को नहीं, बल्कि प्याज, पेट्रोल, डीजल व डॉलर को 75 पार करने का नारा है। ऐसी पार्टी को इस बार हरियाणा से बाहर करो।
ये शब्द उन्होंने सफीदों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय कहें। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुभ्भाष गांगोली ने अपने नामांकन पत्र दाखिल करवाने से पहले सफीदों में अपने कार्यालय के पास श्रभ्ी गौशाला प्रांगण में एक जनसभा बुलाई थी। जिसमें हल्के की जनता ने पहुंचकर
जनसभा को ही रैली का रूप दे दिया। सुभाष गांगोली ने ट्रैक्टर, बाइक जत्थों के साथ शहर में रोड शो निकालते हुए अपना नामांकन पत्र दर्ज करवाया। सुभाष ने कहा कि क्षेत्र की जनता अगर मुझे विधायक बनाकर विधानसभा में भेजती है तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र का इतना विकास करवा दूंगा कि आज तक न तो किसी विधायक ने करवाया होगा ओर न ही भविष्य में कोई विधायक करवा सकेगा। इस दौरान भुसलाना सरपंच रणबीर, कांग्रेस युवा नेटा अरुण खर्ब, मा.ईश्वर, चांदराम देशवाल, बिजेंद्र ढाटरथ,
विक्रम कुंडू, रोझला सरपंच कुलदीप, पूर्व पार्षद चंदन आदि मौजूद रहें।
फोटो 1:- सफीदों में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सुभ्भाष गांगोली।
फोटो 2:- सुभाष गांगोली को उठाए नामाकंन पत्र दाखिल करवाने ले जाते हुए।

