VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – सफीदों खंड की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी की दूसरी 150वीं जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाई जा रही है। जिसमें ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि गांव को साफ-सुतरा बनाने का काम कर रहे हैं। इन दौरान गांव के सफाई कर्मचारी, पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति व जिला पार्षद सदस्यों के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार भी पूरे जोरों शोरों सफाई अभियान में लगें हुए है। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार ने बताया यह पखवाड़ा 1 अक्टूबर से शुरू हुआ है, जोकि 15 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

इस दौरान अनेकों गतिविधियां करवाई जा रही हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक स्वच्छता बारे, प्लास्टिक का उपयोग न करने बारे, कम कचरा फैलाने व लोगों को बड़े पैमाने पर शिष्टाचार को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की संपूर्ण सोच को बढ़ावा देकर समाज में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाना है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आम जन मानस से आह्वïान किया कि इस अभियान के साथ जुड़कर अपनी सहभागिता जरूर दें। इस दौरान कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए मास्क आदि भी वितरित किए जा रहें है।
