VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने के मकसद से सामाजिक संस्था वूमेन इरा फाउंडेशन ने इस दिशा में एक ओर कदम बढ़ाते हुए उपमंडल के गांव बसीनी में नि:शुल्क सिलाई सैंटर की स्थापना की है। इस सिलाई सेंटर का शुभारंभ बतौर अतिथि पायनियर स्कूल के चेयरमैन नरेश सिंह बराड़ एवं समाजसेविका उषा बराड़ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाऊंडेशन की अध्यक्षा गीतांजली कंसल ने की। इस मौके पर विशाल हवन का भी आयोजन किया गया। नरेश सिंह बराड़ ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लए संस्था लगातार बेहतरीन काम कर रही ह। इस प्रकार के सिलाई सैंटर खोलकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली लड़कियों व महिलाओं को सिलाई सिखाकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जा रहा है। संस्था की अध्यक्षा गीतांजलि कंसल ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां हर जगह पुरूषों से आगे निकल रही हैं। घरेलू कार्य से लेकर जोखिम भरे कार्यों में महिलाएं अपनी अदम्य शक्ति का परिचय दे रही हैं। बेटियों के प्रति दोयम दर्जे की सोच को तभी बदला जा सकता है जब वो स्वावलंबी व आत्मनिर्भर होंगी। इस मौके पर महिला इकाई की अध्यक्षा सरोज गोयल, रजनी, लवली, ट्विंकल, उषा, सुदेश, रुकमणी, मीनाक्षी, सरोज, निशा, परमजीत, रेखा, अंजलि सीमा व कीर्ति मौजूद थीं।
