VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – उपमंडल के गांव निम्नाबाद में जमीन विवाद को लेकर के खेत में फायरिंग हो गई। इस दौरान अपने मामा के खेत में गांव बड़ोद निवासी मेजर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिजनों द्वारा सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। 40 वर्षीय मेजर सिंह के अनुसार वह अपने मामा के गांव निम्नाबाद में खेत बहा रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग कुछ लोगों को गाड़ी में लेकर आते ही फायरिंग शुरू कर देते हैं। इसी बीच बचाव में उन्हें पैर और पेट में गोली के छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। खेत में कई राउंड फायर किए गए हैं। मौके का निरीक्षण करने के लिए सदर थाना प्रभारी धर्मबीर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं।
