VS News India | Sanjay Kumar | Safidon : – भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने सफीदों का दौरा किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की नेत्री सरोज भाटिया व अन्य कार्यकत्र्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरे के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की नातिन अंजलि मिश्रा व सुदेश मलिक भी पहुंची। वहीं पूर्व मंत्री व सफीदों विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे बचन सिंह आर्य, महिला मोर्चा की जिला सचिव पुष्पा तायल, जिला अध्यक्षा महिला मोर्चा कविता शर्मा व मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य जी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान बड़ी ही मेहनती, महिलाओं की आवाज उठाने में सक्षम, बड़ी ही मिलनसार और जमीन से जुड़ी हुई नेत्री हैं। अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि महिलाओं को मजबूती के साथ राजनीति में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को हर स्तर पर बेहतर मान-सम्मान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य महिला मोर्चा बखूबी कर रहा है। सरकार व संगठन ने मिलकर कोरोना से लडऩे के लिए कार्य किया।

कोरोना महामारी में हरसंभव मदद सरकार व संगठन द्वारा लोगों तक पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की ओर ध्यान देना हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है। इसीलिए हम सबकों ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने व उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर प्रमुख रूप से कविता शर्मा, सरोज भाटिया, मंजू गौतम, सरोज सैनी, गीता बिटानी, राजकुमारी सहल, रामरती वर्मा, योगिता भारद्वाज, तारा चंद भाटिया, एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल, रवि थनई, बलवंत पांचाल, हरीश शर्मासक्षम भटिया, रोहित गुम्बर, सुनील लाड़वाल, रिंकू जांगड़ा, जैरी तुसामड़, गौरव भाटिया, अखिल गुप्ता मौजूद थे। मीटिंग के उपरांत सभी अतिथियों, कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों ने नगर के रामसर पार्क पौधारोपण किया।
