VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – नगर पालिका द्वारा नौकरी से हटाए जाने के बाद सफाई कर्मचारी अपनी नौकरी बहाली के लिए सफीदों कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली मिले।इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने विधायक सुभाष गांगोली को अपना मांग पत्र भ्भी सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सफीदों नगर पालिका में ठेकेदार के माध्यम से बतौर सफाई कर्मचारी के रूप में दिनांक 12 -7- 2019 से 14 -8- 2020 तक कार्य किया। इसके अलावा नगर पालिका के कहने पर उन्होंने 31-8- 2020 तक भी कार्य किया। लेकिन अब उनको हटा दिया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वह इस मुश्किल घड़ी में जब कोरोना महामारी के कारण कहीं भी रोजगार नहीं है। जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। इस दौरान विधायक सुभाष गांगोली ने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह इस लड़ाई में उनके साथ हैं और तुरंत मौके पर अधिकारियों से फोन पर बात करके सभी कर्मचारियों की नौकरी की पुन: बहाली के लिए कहा। विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि कोरोना महामारी के काल में भी सेवाएं देते हुए इन सफाई कर्मचारियों ने कोरोना वारियर की भूमिका निभाई है और कोरोना काल में अपनी मेहनत से अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी सेवाओं को देखते हुए हरियाणा की अन्य नगर पालिकाओं की तरह इनको भी अपने कार्य पर लगाया जाए,ताकि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था बनी रहे और सफाई कर्मचारी अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। विधायक सुभाष गांगोली ने कहा की अगर सभी कर्मचारियों को एक साथ नौकरी से निकाला जाता है तो इसमें सफीदों शहर की सफाई की व्यवस्था भी चरमरा जाएगी। जिसे पूरे शहर में गंदगी फैल जाएगी।
इस मामले में नपा प्रधान सेवाराम सैनी ने कहा कि नगरपालिका द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा-कर्कट इकट्ठा करने के लिए एक साल का ठेकेदार दिया गया था। ठेकेदार द्वारा ही इन कर्मचारियों को रखा गया था। अब ठेकेदार का एक साल का टेंडर पूरा हो चुका है। जल्द ही ठेके के लिए नये टेंडर निकाले जाऐंगी। प्रधान ने कहा कि जब तक सरकार की तरफ से कोई मंजूरी नहीं आती, उस समय तक उनको वह कार्य पर नहीं रख सकता। फिलहाल नपा के पास 32 पक्के सफाई कर्मचारी और 14 डीसी रेट के कर्मचारी ही सफाई व्यवस्था को सुचारु रखेंगे।
