VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – हरियाणा राजकीय रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन ब्लॉक सफीदों की चुनावी बैठक नगर की जाट धर्मशाला में जिला प्रधान किताब सिंह भनवाला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में कुलदीप सिंह गोयत, रामचंद्र शास्त्री, हरिचंद गर्ग व दलबीर रेढू उपस्थित रहे। इस चुनाव में बतौर मुख्यवक्ता धर्म सिंह भारद्वाज में भाग लिया। बैठक में चुनाव व पदाधिकारियों के चयन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

काफी विचार-विमर्श के उपरांत प्रधान राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान स. निशाबर सिंह, उपप्रधान जिले सिंह व रामनिवास, महासचिव ओमप्रकाश वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष रघुबीर सिंह, संयुक्त सचिव सुल्तान सिंह, संगठन सचिव कलीराम, प्रचार सचिव टेकराम मलिक, प्रैस सचिव रामकिशन व मुख्य सलाहकार टेकराम लांबा को बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित कर्मचारियों ने तालियों की गडगडाहट के साथ अभिनंदन किया। अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों ने उनके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया, उसके ऊपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वे अपने कार्यकाल के दौरान रिटायर्ड कर्मचारियों की भलाई के कार्य करेंगे और उनके हितों की आवाज उठाएंगे।
