VS News India | Vinay Balmiki | Shravasti : – समाजवादी चिंतक व छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र के 87वें जन्मदिवस पर सोमवार को भिनगा नगर स्थित सपा कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर सपाइयों ने माल्यार्पण कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे छोटे लोहिया के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। हम सभी लोग उनके बताए मार्ग पर चलें। पूर्व विधायक इंद्राणी वर्मा ने छोटे लोहिया के व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष रामअधार सोनकर, कुंवर सत्येंद्र सिंह, मुहम्मद अशरफ खान, नन्हें यादव, सरोजनी शर्मा, बंशीलाल यादव, सौरभ यादव, इकबाल अहमद मंसूरी आदि मौजूद रहे।
बाईट:- जीतेन्द्र यादव (सपा जिलाध्यक्ष)
