VS News India | Sanjay Kumar | Safidon : – सफीदों पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर नगर के ही एक व्यक्ति को पिछले कई महीने से शिकायतकर्ता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया है। नगर की ही एक आवासीय बस्ती के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि आरोपी बीते अक्तूबर से अब तक उसके साथ बलात्कार करता रहा है जिसने अब उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

