VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – सफीदों क्षेत्र के पांच निशानेबाजों राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है। जिनका एकेडमी पर स्वागत किया गया। द्रोणाचार्य शूटिंग स्पोट्र्स एकेडमी के संचालक संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल राइफल एसोसिएशन द्वारा दिल्ली की डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अक्टूबर माह में उत्तर भारत स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सफीदों के एकेडमी के 5 निशानेबाजों प्रयास कुमार, शिवान अरोड़ा, लवकेस, रजत व प्रतीक ने अच्छा प्रदर्शन किया। उक्त सभी को राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल में सात दिसंम्बर 2019 से 4 जनवरी 2020 तक होने वाली निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाएगें।राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए खिलाडिय़ोंने एकेडमी के साथ अपना व कस्बे का नाम रोशन किया है।
