न्यूज महम खरकड़ा गांव के एक ही घर से दो महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का कहना है कि घर से दो लाख की नकदी भी गायब है। पुलिस को दी शिकायत में खरकड़ा गांव के रहने वाले मनदीप ने बताया कि उसकी शादी 18 महीने पहले बिहार की रहने वाली एक युवती से हुई थी। अब उसका 6 महीने का बेटा है। उसने बताया कि 3 महीने पहले उसके बड़े भाई प्रदीप की शादी भी बिहार में ही की गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि रात को घर की दोनों महिलाएं अचानक गायब हो गई। वे अपने साथ 6 महीने के लड़के व दो लाख की नगदी भी ले गई।
