VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – कृषि एवं सहकारिता विभाग के सौजन्य से अंटा गांव स्थित देशवाल ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर फार्म परिसर में जैविक खेती-चुनौती एवं संभावनाएं विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें उपस्थित दो जैविक किसान समूहों के तीन दर्जन अधिक किसानों ने जैविक खेती पर अपने बरसों के अनुभव सांझा किए। इस कार्यक्रम की मेजबानी सफीदों के पूर्व विधायक जसबीर देशवाल ने की। जैविक खेती में लगे किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व जसबीर देशवाल ने कहा कि वे अपने उत्पादों की मार्किटिंग की कार्ययोजना बनाएं जिसमे वह हरसंभव सहयोग करेंगे। बता दें कि देशवाल का कुक्कुट ब्रांड स्काईलार्क विश्ववि यात ब्रांड है और वह 14 एकड़ भूमि मे गेहूं, चावल, गन्ना, चना, आलू, सरसों, प्याज व लहसुन की जैविक खेती करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान समर्पण के साथ जैविक खेती को नवीनतम तकनीक, बाजार की मांग को ध्यान मे रखकर करें और मौसम के बदलाव पर जरूर नजर रहे। देशवाल ने कहा कि जैविक खेती की पहली उपलब्धि तो यही है कि इसके किसान को समाज मे भले आदमी के रूप मे देखा जाता है। उन्होंने कहा कि जहरीले कीटनाशकों के मानव स्वास्थ्य पर बढते गंभीर दुष्प्रभावों के दृष्टिगत कृषि में आने वाला समय जैविक उत्पादों व इनके उत्पादकों का ही है। इस मौके पर जैविक किसानों ने बताया कि उनके उत्पादों के सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं जिसके कारण कई किसान को ऐसी खेती से तौबा करने की स्थिति में हैं। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डा. सुभाष चन्द्र व जिला पानीपत के अग्रणी जैविक किसान जितेंद्र मिगलानी ने जैविक खेती पर किसानों का मार्गदर्शन किया। डा. सुभाष चंद्र ने कहा कि जैविक खेती उत्पादों के विपणन के लिए किसानों को समूह बनाकर काम करना होगा और बाजार में मांग के हिसाब से फसल उगानी होगी। वर्तमान में सफीदों और पिल्लूखेड़ा जैविक उत्पाद समूह काफी सक्रिय है। इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से सफीदों पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह, पिल्लूखेड़ा जैविक किसान समूह के ग्रुप लीडर विजय लोहान के अलावा किसान ईश्वर अत्री, राजेश जामनी, सतपाल बनियाखेड़ा, मनीराम, सत्यवान, सुमेर सिंह, मनजीत सिंह, धर्मवीर, दलबीर सिंह, जिले सिंह, रविंद्र, मेहर सिंह, रोहताश, रामकुमार जामनी, रामफल देशवाल, अजीत लोहान, जसबीर सिवाह, तेजबीर, कृष्ण देशवाल, जगत फोगाट, कृष्ण नंबरदार, राजेन्द्र सिंह मान, कुलबीर देशवाल, प्रवीण व हेमराज राणा मुआना उपस्थित रहे।
