VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – महिला पुलिस ने उड़ान गु्रप चैरिटेबल ट्रस्ट सफीदों की महिला विंग को दुर्गा शक्ति एप की जानकारी प्रदान की। महिला पुलिस कर्मियों ने महिला के फोन में दुर्गा शक्ति एप डाऊनलोड करवाया और उनसे आह्वान किया कि वे इस एप के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी महिलाओं को दें। अपने संबोधन में ए.एस.आई. शर्मिला ने कहा कि लडकियां या महिलाएं जो अकेले स्कूल, कालेज या दफतर जाती है उनकी सुरक्षा के लिए यह एप बहुत ही कारगर है। वहीं महिला विंग की अध्यक्षा ज्योति थनई ने कहा कि उड़ान ट्रस्ट समय-समय पर शिक्षण संस्थाओं में जाकर बेटियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करता रहता है और अब महिलाओं व लड़कियों को इस ऐप के बारे में जागरूक करेगी। इस मौके पर गीतांजलि कंसल, सिंपी जैन, मोनिका शर्मा, अनुपमा, झलक, नंदिनी व हर्षिता मौजूद थीं।
