VS News India | Deepak Kumar | Kaithal : – अज्ञात व्यक्तियों द्वारा महिला की हत्या कर के शव को खुर्द बुर्द करने के लिए सीमेंट पिल्लर से बांध कर तालाब में।डालने के की उलझी हुई गुत्थी को सुलझाते हुए कैथल पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी आज कैथल पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने अपने कार्ययालय में प्रेस वार्ता कर दी। बताया गया कि मृतक महिला की पंजाब के संगरुर स्थित गलाड़ी गांव की रहने वाली थी जिसका विवाह कैथल के गांव कसान निवासी जयभगवान के साथ हुआ था। मृतक महिला के पति की मृत्यु वर्ष 2020 में हो गयी थी। उक्त महिला 9 जनवरी 2021 की सुबह 8बजे घर से गायब हो गयी थी। जिसके चलते महिला के पिता द्वारा महिला की गुमशुदगी की शिकायत राजौंद थाना में दर्ज कराई गई थी और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 346 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान 20 मार्च को महिला का शव गांव बढ़सिकरी खुर्द के तालाब से बरामद किया गया था।
जिसका शव एक सीमेंट के पिल्लर के साथ एक लोहे की बेल व चुन्नी से बंधा मिला ओर शव बुरी तरह से गल सड़ चुका था। जिसके चलते थाना प्रबंधक् राजौंद के इंचार्ज एसआई चंद्रभान की टीम द्वारा उपरोक्त मामले में वांछित सभी 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 2 मृतक महिला के देवर व मृतक महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा वारदात के समय प्रयोग में लाई गयी 2 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया है कि मृतक महिला की 3 संतान हैं जिसमे 10 वर्षीय पुत्र, 8 वर्षीय व 4 वर्षीय 2 पुत्रियां शामिल है। पुलिस ने महिला की हत्या की वजह रंजिश बताया। पुलिस ने बताया कि तीनो आरोपियों का आज पुलिस रिमांड लिया जाएगा। जिनके द्वारा महिला की हत्या उपरांत उसके गले का सोने का सोने का लॉकेट, पाजेब व चांदी की चेन व हथफूल बरामद किये जा सके। जो तीनों आरोपियों द्वारा आपस मे बांटकर आपने ठिकानों पर छिपाने कबूल गए हैं।
