VS News India | Virender Singh | Assandh : – जेसीआई सिटी के वार्षिक चुनाव के लिए सभी मेम्बरों की एक मीटिंग हुई जिसमें जैसी मेम्बर रजत गर्ग को सर्वसम्मति पूर्वक एक वर्ष के लिए प्रधान चुन लिया गया। उक्त जानकारी संस्था के मेम्बर एवम पूर्व प्रधान योगेश कंसल ने देते हुए बताया कि संस्था हर वर्ष नया प्रधान चुनती है और उसी श्रंखला में रजत गर्ग को प्रधान चुना गया है। नवनियुक्त प्रधान गर्ग ने कहा कि वह सभी मेम्बरों को साथ लेकर संस्था के लिए काम करेंगे।इस मौके पर प्रधान सनी राणा, पूर्व प्रधान अनिल बंसल , नरेश बिन्दल,मुकेश गर्ग,सुशील गर्ग ,देवी प्रश्ननी बिंदल, नवीन बंसल,सुरेश कंसल, राजेश गुप्ता, सहित अन्य मेम्बर मौजूद रहे।
