VS News India | Sanjay Kumar | Safidon : – गांव कारखाना में 11 दिन पहले हुए झगड़े में घायल हुए वृद्ध की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनोंं ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर सफीदों शहर के अग्रसेन चौक पर शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम में काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी शामिल रही। सभी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तार की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी धर्मबीर खर्ब, सदर थाना प्रभारी संजय कुमार व सिटी थाना प्रभारी रामकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचें। साथ ही मृतक के परिजनों मामले में एससी-एसटी एक्ट कि धारा जोडऩे की भी मांग की। जाम लगने से वाहन चालकों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे के बाद जाम को खुलवाया। पुलिस के अनुसार उपमंडल के गांव कारखाना में 27 जून को देर सांय दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में 60 वर्षीय ईश्वर गंभ्भीर रूप से घायल हो गए थे।

उपचारधीन ईश्वर के पुलिस ने ब्यान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस को ईश्वर ने बताया था कि 27 जून की सायं को वह अपने घर पर बैठा था। तभी अचानक उसी के गांव के अरुण, गुलशन, जोनी,रामधन,अंकित व भीसमा ने उसके ऊपर हमला कर दिया। अरुण ने उसके सिर पर लोहे कि रोड से हमला किया और जोनी ने गंडासी से उसके घुटनों पर व अन्य आरोपियों ने लोहे कि रोड से उसके पेट पर हमला कर उसको घायल कर दिया। उसकी जेब में रखे 16 हजार रुपए भी उक्त किसी ने निकाल लिए । जिसके बाद सभी आरोपी उसको जान से मारने कि धमकी देकर फरार हो गए थे। उसके बाद उसके स्वजनों ने उसको संभाला और इलाज के लिए उसको सफीदों के नागरिक अस्पताल में ले गए। ईश्वर की गंभीर हालात के कारण डॉक्टरों ने उसको पीजीआई रेफर कर दिया था। पुलिस ने ईश्वर के ब्यान दर्ज कर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज तो कर लिया था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। गंभीर चोटें के बाद गांव कारखाना निवासी ईश्वर की 8 जुलाई की सायं को मौत हो गई। जिसके बाद 9 जुलाई को परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद संस्कार करने बजाय सफीदों शहर में शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था।

मौके पर पहुंचे डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मामले में जो भी धारा बनती है वो लगाई जाएगी। डीएसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों व परिजनों ने जाम खोल दिया।

