VS News India | Jind : – घटती कृषि भूमि के कारण किसानों का रूझाान अब मत्स्य पालन की ओर बढ़ रहा है। इसका दूसरा कारण सरकार द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही आर्थिक व अन्य प्रकार की मदद भी है। जिला में अधिकाधिक किसान मत्स्य पालन को अपनाए, इसके लिए मत्स्य पालन विभाग एक विस्तृत कार्य योजना तैयार कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। इस व्यवसाय में उपलब्धि हासिल करने वाले किसानों से उनकी जुबानी ही अन्य किसानों को सफलता की कहानियां सुनवाई जा रही है। जब भी कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो मत्स्य पालन विभाग द्वारा सफल किसानों को बुलाकर अन्य किसानों को उनकी सफलता बारे जानकारी दी जा रही है।
जिला मत्स्य अधिकारी सिकन्दर सिंह सांगवान के अनुसार जब से जिला के किसानों ने इस क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करनी शुरू की है, तभी से जींद जिला में मत्स्य पालन का क्षेत्र बढऩा शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को मत्सय पालन व्यवसाय से होने वाले फायदों बारे बताया जा रहा है। सरकार द्वारा मत्स्य पालन के लिए दी जा रही सुविधाओं/अनुदान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। आज के परिदृश्य पर नजर डाली जाए तो जिला के अनेक किसान मत्स्य पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए विभाग के जिन कार्यालयों में पहुंच रहे है, उन्होंने यह भी बताया कि मत्स्य पालन को लेकर सरकार द्वारा जो योजनाएं शुरू की गई है, किसान उनकी खूब प्रशंसा कर रहे है।
उन्होंने बताया कि जिला में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। अधिकाधिक लोग इस व्यवसाय को अपनाकर अपने आय के स्त्रोतों में बढ़ोतरी कर इसके लिए विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया तैयार की जा रही कार्य योजना के तहत इस वर्ष मछली पालन के क्षेत्र को बढ़ाया जाना निश्चित है। कुल 872 हेक्टेयर क्षेत्र में मछली पालन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 789 हैक्टेयर क्षेत्र में मछली पालन का कार्य शुरू हो चुका है। कुल मिलाकर इस वर्ष 7०.46 लाख मछली बीज स्टॉक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विपरित अब तक 123.8 लाख मछली बीज स्टॉक किया चुका है। इस वर्ष 988० टन मछली उत्पादन का लक्ष्य है और अब तक 9498 टन मछली उत्पादन हो चुका है। उन्होंने बताया कि 21 हेक्टेयर क्षेत्र के तालाबों को मछली पालन के लिए लीज पर लिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और अब तक 23.०7 हैक्टेयर के तालाब मछली पालन के लिए लीज पर लिए जा चुके है। 21.3 हेक्टेयर क्षेत्र में मछली पालन के लिए नए तलाबों का निर्माण कि ये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और अब तक 36.38 नए तालाबों का निर्माण करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि झींगा मछली पालनके लिए 12 हैक्टेयर क्षेत्र में मछली पालन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मत्सय पालन को बढ़ावा देने के लिए 15० किसान प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करवाया जाएगा। इस लक्ष्य को भी पूरा किया जा चुका है।
