VS News India | Sanjay Kumar | Safidon : – नगर के ऐतिहासिक नागक्षेत्र पर बुधवार को छठ पूजा पर्व की धूमधाम रही। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में निवर्तमान पार्षद गोरव रोहिला मौजूद रहें। पूर्वांचल श्रृद्धालुओं ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि गोरव रोहिला का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। श्रद्धालुओं ने ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं का जत्था दोपहर से ही नागक्षेत्र के घाटों पर पहुंचने लगा था। व्रती अलग-अलग घाटों तक पहुंचे। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से पहले छठी मइया के गीत गूंज रहे हैं। गोरव रोहिला ने बताया कि सूर्योपासना का यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है।

इस वर्ष छठ पर्व की शुरूआत मंगलवार को स्नान यानी नहाय-खाय के साथ हुई। इसके बाद बुधवार को व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि सफीदों में भी पिछले कई वर्षों से बिहार के रहने वाले लोग काम धंधे के लिए सफीदों आए हुए है, अब वह सफीदों के मूल निवासी हैं। उनके द्वारा हर पर्व नागक्षेत्र स्थित सरोवर पर पूजा का कार्यक्रम आयोजित करवाया जाता है। रोहिला ने कहा कि त्यौहार त्याग और तपस्या का त्यौहार है और बिहार के लोग सबसे ज्यादा मेहनती होते हैं। आज जो भी इस पूजा को कर रहे हैं उनकी मनोकामना माता पूरी करें । इस अवसर पर नागेश्वर, शुभम नाग ,शिवनाथ साहनी, शिवकुमार सागर ,चंद्राय ,सोनू ,दुखिया, खुशियां, कपिल ,लखन पासवान, अरुण ,कृष्ण कुमार ,रविंद्र ,संदीप आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.।
कार्यक्रम के दौरान डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
- कबड्डी में बेंगलुरु टीम ने हैदराबद व गुजरात टीम ने 10 अंक से मुंबई को हराया
- गैस एजेंसी में काम करने वाला कर्मी 1,50,700 रुपए की नकद लेकर हुआ फरार
- 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा के घर पहुंचे पूर्व मंत्री, छात्रा अंतू को घर पर जाकर दी बधाई
- यूनियन बैंक ने महिलाओं के 20 समूहों को 67 लाख रुपए के चेक किए वितरित
- पेड़ पर जामुन तोड़ने चढ़े मजदूर की करंट लगने से मौत
- कुरुक्षेत्र SYL में दिखा 6 फुट लंबा मगरमच्छ, अलर्ट जारी: नहर के आसपास जाने की अनुमति नहीं
