VS News India | Vinay Balmiki | Shravasti : – 12 मई 2019 को होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर श्रावस्ती डीएम दीपक मीणा ने जिले के पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की। डीएम ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि पोलिंग बूथ पर 200 मी0 के बाहर पार्टी के कंडीडेट का कैम्प का कैम्प होगा। प्राइवेट सवारी साधन ले जा सकते हैं मना नही है बूथ से 200 मी0 की दूरी पर लोगों को वाहन खड़ा करना है। विकलांग वृद्ध व्यक्तियों को कोई भी पड़ोसी या आस पास के लोग बूथ तक साधन से निःस्वार्थ ले जा सकता है वह किसी पार्टी का आदमी न हो। वही डीएम ने कहा कि जिसका नाम वोटर लिस्ट से गायब रहेगा उसका वोट नही पड़ सकेगा। माकपोल इस बार 50 का होगा। गर्मी को देखते हुए इस बार वोटिंग की टाइमिंग बदलकर सुबह 7 से सायं 6 बजे तक किया गया है। डीएम ने कहा कि सभी बूथ पर छाया , ठण्डा पानी, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था रहेगी। दोनो विधानसभाओं में महिला बूथ बनाये गए है जो महिला सम्बधी शिकायत देखेंगी। कलक्ट्रेट में स्ट्रांगरूम बनाये गए हैं जिसमे सीसीटीवी की व्यवस्था होगी। पोलिंग स्टेशन के 100 मी0 के अंदर किसी पार्टी का बैनर पोस्टर तथा एलाउ नही है। डोर टू डोर कंडीडेट लोगों से मिल सकते है गाड़ी वाहन लावलश्कर के साथ नही जा सकते है।

