VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – सफीदों के व्यापारी अमन जैन को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल सफीदों इकाई का महासचिव मनोनित किया गया है। उनकी यह नियुक्ति हरियाणा कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन व व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग से मशवरे के उपरांत सफीदों इकाई के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने की है। इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश सचिव विनोद सिंगला व सफीदों पालिका उपाध्यक्ष रोशनलाल मित्तल विशेष रूप से मौजूद थे। प्रधान राजकुमार मित्तल ने वीरवार को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि अमन जैन व्यापार व व्यापारी के लिए दिन रात एक करके कार्य करें तथा व्यापारी की आवाज को बुलंद करें। अपनी नियुक्ति पर अमन जैन ने हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग व सफीदों ईकाई के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल का धन्यवाद करते हुए कहा कि संस्था ने उनके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसे वे बखूबी निभाते का प्रयास करेंगे। वे अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने व व्यापारियों के हितों के लिए सदैव कार्य करेंगे।
