VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – सफीदों:स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील लाडवाल की अध्यक्षता में नशा छोड़ो घर को जोड़ो अभियान चलाया गया। इस मौके पर कार्यकत्र्ताओं ने नगर के महाराजा अग्रसैन चौंक पर एक अभियान चलाकर लोगों से नशे से बचने की अपील की। इस अभियान में भाजपा मण्डलाध्यक्ष हरीश शर्मा तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा कविता शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। अपने संबोधन में हरीश शर्मा व कविता शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत्र थे और हमेशा रहेंगे। उन्होंने भारत की सत्य सनातन संस्कृति का विदेशों तक प्रचार करके भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कार से लोगों को अवगत करवाया था। आज की युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के विचारों को ग्रहण करके अपने जीवन को सही मार्ग पर ला सकती है। इस मौके पर अखिल गुप्ता, ईश्वर बुआनीवाल, विकास सैनी, रोहित गुंबर, युवराज वर्मा, मालक सिंह, अजय माहला, सक्षम भाटिया, सौरव कौशिक, गौरव भाटिया व ललित मित्तल मौजूद थे।
