VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – वूमेन इरा फाउंडेशन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से शुक्रवार को गांव डिडवाडा में नि:शुल्क सिलाई का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर बतौर अतिथि नरेश कुमार अत्री, प्राचार्य डा. नरेश वर्मा, विनोद कंसल व कविता शर्मा ने शिकरत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा गीतांजली कंसल ने की। इस अवसर पर विशाल हवन किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं पुरूषों के मुकाबले कदमताल कर रहीं है। आज समय की मांग है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में यह सिलाई सैंटर मील का पत्थर साबित होगा और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत सरहानीय है। संस्था की अध्यक्ष गीतांजलि कंसल ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था लगातार काम कर रही है और भविष्य के लिए भी अनेेकों योजनाएं बनाई जा रही हैं। डिडवाड़ा गांव में संस्था द्वारा तीसरा सिलाई सेंटर स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि बेटियों के प्रति दोयम दर्जे की सोच को तभी बदला जा सकता है जब वह स्वावलंबी व आत्मनिर्भर होंगी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
