VS News India | Sanjay Kumar | Safidon : – आम आदमी पार्टी द्वारा शनिवार को सफीदों में विजय यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता नेे सफीदों में आम आदमी के पार्टी कार्यालय से किया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू द्वारा की गई। यह यात्रा सफीदों शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए जींद के लिए रवाना हुई। इस पहले राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने एक ईमानदार सरकार चुनी है। आने वाले समय में हरियाणा में भी एक ईमानदार सरकार का चयन होगा। आगामी विधानसभा चुनावों में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली,पानी, सड़कों व अस्पतालों में जो सुविधा दी थी, उन विकास कार्यांे को देखते हुए और उसी ईमानदार छवि देखते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनी है। आप की पंजाब में जीत होने के बाद बहुत से बड़ी-बड़ी पार्टियों के लीडर आम आदमी पार्टी के कार्यालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं, लेकिन पार्टी यह तय कर लिया है कि जो साफ छवि और ईमानदार व्यक्ति होना उसकी को पार्टी में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भूपेंद्र सिंह हुड्डा की वायरल विडियो पर उन्होंने कहा कि वह दोनों इसलिए लड्डू खा रहे थे। क्योंकि यूपी और पंजाब में दोनों बराबरी पर रहे। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हुई है वह जनादेश के खिलाफ बनी है। अगला समय अब हरियाणा में आप का है। कांग्रेस पार्टी तो देश के अंदर खत्म ही हो चुकी है। क्योंकि वह या तो जीतते नहीं, जहां पर भी जीतते है वहां पर बिक जाती है। जैसे राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश आदि में भी अपने विधायकों को अलग-अलग ले जाकर छुपाया लिया गया था। सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आगामी होने वाले नगर परिषद, नगर निगम व नगरपालिका के चुनाव आम आदमी पार्टी सिंबल पर लडेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू, हल्काध्यक्ष जसबीर देशवाल, विकास कसंल, हरिनंद शर्मा, काला मोर, नवीन जैन, प्रवीन देशवाल, राज योगी, सुशील बाबू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- पेड़ पर जामुन तोड़ने चढ़े मजदूर की करंट लगने से मौत
- कुरुक्षेत्र SYL में दिखा 6 फुट लंबा मगरमच्छ, अलर्ट जारी: नहर के आसपास जाने की अनुमति नहीं
- सिलेंडर लीकेज से फास्ट फूड दुकान में लगी आग, 3 बाइक और स्कूटी भी जलकर राख
- सिमरनजीत सिंह मान की आप के गढ़ में जीत, भाजपा, कांग्रेस और शिअद (बादल) की जमानत जब्त
- कबड्डी में मध्यप्रदेश ने दिल्ली को एक अंक से तो हिमाचल ने राजस्थान को 5 अंकों से हराया
- तेज रफ्तार कैंटर ने फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
