VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – सफीदों:- कस्बे के गांव अंटा के पास से गुजर रही बुटाना ब्रांच नहर की पट्टरी पर मां के साथ लकड़ी लेने गया बच्चा अचानक नहर में गिर गया। तभी पास में लकड़ी एकत्रित कर रही चाची ने बच्चे को ढूबता हुआ देखा तो उसने भी नहर में छलांग लगा दी और देखते ही देखते लड़के की मां भी नहर में कूद गई।
पास में खड़ी एक अन्य महिला की आवाज सुनकर कुछ मजदूर व नहर पुल पर चालान काट रहे ट्राफी पुलिसकर्मी एएसआई रणबीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने लकडिय़ों की रस्सी की मद्द से लड़के की मां पिंकी (30) को तो निकालकर बचा लिया।
लेकिन 8 वर्षीय आयुष व उसकी चाची कविता (27) की ढूबने से मौत हो गई। मृत महिला व बच्चा गांव अंटा के निवासी थे। घटना शनिवार करीब एक बजे की है। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय एसएचओ संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दर्जनों युवाओं के साथ अपने पैतृक गांव अंटा से पूर्व विधायक जसबीर देशवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद विधायक जसबीर देशवाल ने अंटा हेड से नहर के पानी को कम करवाया।

दर्जनों युवाओं ने नहर में सर्च अभियान चलाकर करीब दो घंटे में ही दोनों के शव को नहर ढूढ निकला। शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किलो मीटर की दूसरी से बरामद हुए। जिन्हें तुरंत प्रभाव से पुलिस जिप्सी से सफीदों के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

नहर में ढूबने वाला लड़का था इकलौता:-
नहर में ढूबने वाला आयुष उसके पिता बीरजू का इकलौता लड़का था। अब बीरजू के पास आयुष से छोटी लड़की रह गया है। साथ ही ढूबने वाले महिला कविता के पास तीन बच्चों में दो लड़की व एक लड़की है। दोनों की मृत मौजूदा सरपंच सोमबीर के परिवार है। जिसमें आयुष सरपंच का पोता व मृतक कविता उसके भतीजे की पत्नी थी। ऐसे में पूूरे गांव अंटा में मातम पसरा हुआ है।
