VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – उपमंडल के हरिगढ़ गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर जोरदार स्वागत किया गया। गांव के समाजसेवी राजेश लांबा, सरपंच जितेन्द्र लांबा, साहब सिंह लांबा, रिछपाल लांबा, कुलदीप सिंह लांबा, रणदीप सिंह चहल, रणबीर लांबा, राजू लांबा, भीम सिंह लांबा व अन्य ग्रामीणों ने राजकुमार मोर को पगड़ी पहनाकर व फूलों की मालाओं से अभ्भिनंदन किया। इस मौके पर सरपंच जितेंद्र लांबा ने जिलाध्यक्ष के सम्मुख गांव की कुछ समस्या रखी जिनका जिलाध्यक्ष ने जल्द समाधान का भ्भरोसा दिया। अपने संबोधन में राजकुमार मोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग का ध्यान रखकर ही नीतियां बनाती है ताकि उन नीतियों को आमजन तक लाभ पहुंच सके। उन्होंने बताया कि सरकार जो अध्यादेश ला रही है वो पूर्ण रूप से किसानों के हित में है, जिसका एम.एस.पी. पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। विपक्षी पार्टियों अध्यादेश के नाम पर किसानों को बहकाने का काम कर रहीं हैं। किसान अपनी मर्जी से अपने दामों पर कहीं भी अपनी फसल बेच सकता है। अगर किसान की फसल सही दाम पर बाहर नहीं बिकती है तो सरकार किसान का एक-एक दाना खरीदने के प्रति कृतसंकल्प है। इस मौके पर सफीदों मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा, बलवंत पांचाल, रवि थनई, मुकेश लूदाना, कृष्णगोपाल एडवोकेट, अखिल गुप्ता, रामदास प्रजापत, सत्यवान चहल, भाना राम, बनी सिंह पांचाल, पवन जांगड़ा, प्रिंस मुद्गिल, सुनील लाडवाल, सुभाष थरेजा, सुभाष शर्मा, जसवंत बिटानी, जैरी तुसामड, कृष्ण पांचाल, सुनील बूरा, राजेन्द्र हाट, बिजेंद्र राणा सिवानामाल, कुनाल कश्यप, अंकित सहल, सक्षम भाटिया, रिंकु जांगड़ा, सुभाष कश्यप, मालक सिंह व अभिषेक गोयल मौजूद थे।
