VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – सफीदों कस्बे के हॉट रोड पर सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के गांव भुरायण निवासी 40 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने सफीदों के नागरिक साल में परिजनों के बयान दर्ज कर शव को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सफीदों के हैफड में मजदूरी का काम करता था। बड़े भाई अनिल का कहना है कि 2 महीने पहले गोदाम में लगा था जो कि सुबह अपनी ड्यूटी पर आ रहा था कि अचानक उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और करीब 1 साल पहले लंबी बीमारी के चलते पत्नी की भी मौत हो गई थी। ऐसे में मृतक विक्रम का एक 8 वर्षीय लड़का व 10 वर्षीय लड़की अनाथ हो गए, जिनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
