VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – एडवोकेट रिंकू धानियां मुआना को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी का सदस्य नियुक्ति किया गया। रिंकू धानियां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया अंबेडकर के हरियाणा लीगल सेल के अध्यक्ष भी है। उनकी नियुक्ति पर गांव मुआना के अंबेडकर भवन में जोरदार कार्यक्रम किया गया। एडवोकेट रिंकू धानियां मुआना को सभी गांव वालों ने बधाई दी और फूल मालाएं डालकर उनका स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आरपीआई अंबेडकर पार्टी के उत्तर भारत अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रेस प्रवक्ता सुनील गहलावत उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महीपाल ग्रोवर द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि एक मध्यम परिवार का लड़का पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल का सदस्य बना है। आज के युवाओं को चाहिए कि एडवोकेट रिंकू धानियां मुआना को अपना रोल मॉडल मानना चाहिए और उनसे शिक्षा लेनी चाहिए। जब इस बारे में एडवोकेट रिंकू धानियां से बात की गई तो उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने परिवार व समाज के व्यक्तियों को दिया।

उनका कहना था कि उन्होंने बाबा साहब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर शिक्षा को अपना हथियार बनाया और उसी की आज ये देन है कि मुझे पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील गहलावत, एडवोकेट जगदीप कुंडू, प्रदीप बिटानी, रविदास सभा मुआना के प्रधान फौजी कृष्ण कुमार, मास्टर रमेश ग्रोवर,सुनील वाल्मीकि, नवीन पांचाल, डॉ सुरेश ग्रोवर एवं अन्य बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
