VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – लाइफ काउंटस संस्था ने शुक्रवार को एजुकेशन डिपार्टमेंट में सेफ्टी मास्क वितरित किए। संस्था की तरफ से असिस्टेंट बीईओ जगबीर सिंह मास्क सौपे गए है। संस्था सदस्या विनोद भाटिया ने यह मार्क्स वितरित किए। विनोद भाटिया ने बात की हमारी संस्था पूरे भारत में ऐसा कार्य कर रही है, क्योंकि वर्तमान में फैली महामारी कोरोना वायरस की वजह से यह सेफ्टी मार्क्स बहुत जरूरी है और जरूरतमंद लोगों तक यह नहीं पहुंच पा रहे हैं। अब हालात ऐसे हैं कि लोगों के पास खाने तक के पैसे नहीं है, तो सेफ्टी मार्क्स कहां से लेकर आएंगे। हमारी संस्था अलग-अलग विभागों को ऐसे ही सेफ्टी मास्क वितरित कर रही है। बीईओ असिस्टेंट जगबीर सिंह ने संस्था को अपनी तरफ से आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राहुल किराडिया , सुनील गहलावत एवं अन्य साथी मौजूद रहे।
