VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान के तहत शनिवार को भाजपा नेता नरेंद्र कुमार बैरागी ने हल्के के कर्ई गांवों डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर नरेंद्र बैरागी ने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया और उन्हें सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट बांटकर भाजपा से जुडऩे का आह्वान किया। बैरागी ने कहा कि भाजपा द्वारा 15 सितंबर तक महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश की मनोहर लाल सरकार ने जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना व उजाला योजना का लाभ भी लोगों को पहुंचा है। किसानों, गरीबों और अनुसूचित जातियोंं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। किसी भी संगठन के लिए उसके कार्यकर्ताओं का सचेत व मजबूत रहना जरूरी होता है और कार्यकत्र्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास हर बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख सक्रिय हैं और उन्हीं कर्मठ कार्यकत्र्ताओं के दम पर भाजपा भारी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 75 प्लस सीटें जीतकर रिकार्ड बनाएंगी और विपक्ष पूरी तरह से धराशायी हो जाएगा।
फोटो कैप्शन 6:- सफीदों में लोगों से महासंपर्क करते हुए भाजपा नेता नरेंद्र कुमार बैरागी
