VS News india | Reporter – Sanju | Safidon :- गांव कारखाना के पास शुक्रवार को बाइक सवार महिला की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगाने से मौत हो गई। मृत्तक महिला की पहचान सफीदों शहर के वार्ड नंबर 14 निवासी तहरुनिशा (50) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जानकारी मिली है कि नगर के वार्ड 14 निवासी नौशाद अपनी माता तहरुनिशा को मोटरसाइकिल पर बैठाकर हाट से सफीदों की तरफ आ रहा था। इस दौरान सफीदों से हाट की तरफ एक ट्रैक्टर-ट्राली जा रही थी। बाईक व ट्रैक्टर-ट्राली में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक नौशाद उछलकर दूर जा गिरा और उसकी माता तहरुनिशा सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर-ट्राली उसके ऊपर चढ़ गई।

चोट अधिक लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत्त घोषित कर दिया। चालक नौशाद का प्राथमिक उपचार दिया गया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक महिला के घायल लड़के नौशाद की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांख्च शुरू कर दी है। शव का सफीदों के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों सौंप दिया है।
