VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान के तहत रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल की पुण्यतिथि पर उनकी याद में अटल त्रिवेणी लगाई गई। इस पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, नपा प्रधान चेयरमैन सेवाराम विशेष रूप शिरकत की। पौधारोपण की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा द्वारा रामसर पार्क में की गर्ई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर पौधा रोपण किया और अटल को नमन किया। जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने कहा की अटल का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। अटल बिहारी ने हमेशा आदर्शों और मूल्यों की राजनीति की और भारत के प्रधानमंत्री होते हुए उन्होंने विकास की गंगा बहाई। इन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत का एक सपना देखा जो हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सफल हुआ। पूर्व विधायक कलीराम पटवारी ने कहा कि अटल एक कुशल राजनेता के साथ-साथ एक कुशल संगठन कर्ता भी थे। वे देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की प्रखर आवाज थे। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह रोड, मार्केट कमेटी चेयरमैन विक्र्रम राणा, मीडिया प्रभारी कृष्ण गोपाल एडवोकेट, हरिश शर्मा, पार्षद अखिल गुप्ता, पाला राम यादव, मदन गोयल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता शर्मा, रामरति वर्मा, सरोज भाटिया, मंजू गौतम,रितू सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील लड़वाल आदि मौजूद रहें।
