VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – भाजपा प्रत्याशी बचन सिंह आर्य ने कहा कि भाजपा गरीबों की चौधर की बात करती है, ना की भाई-भतीजावाद व जातिवाद की नहीं। यह बात उन्होंने अपने चुनावी प्रचार के दौरान कही। बुधवार को बचन सिंह आर्य ने गांव खेड़ाखेमावती, हाट, बाल्मीकि मौहल्ला, सैनी चौपाल, साहनपुर मोड, दादा खेड़ा बस्ती, हेलो स्कूल, हाजियों वाला कुंआ व पुरानी अनाज मंडी सफीदों में जनसभाओं को संबोधित किया। सभी जनसभाओं में भाजपा बचन सिंह आर्य का जोरदार अभिनंदन किया। बचन सिंह आर्य ने कहा कि भाजपा क्षेत्रवाद की बजाए सबका साथ-सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका प्रमाण हैं। नरेंद्र मोदी गरीब परिवार से सम्बंधित होने के बाद भी किस तरह से देश के प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच गया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती प्रतिष्ठा से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं और उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। आर्य ने कहा कि आप सबकी एक-एक वोट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मजबूती मिलेगी। भाजपा सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है। जो हर वर्ग, हर क्षेत्र का पूर्ण विकास कर रही है। मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का काम किया है। भाजपा सरकार ने पारदर्शी तरीके से युवाओं को नौकरियां देकर राजनीति के मायने बदल दिए हैं। उन्होंने कहा कि सफीदों हलके की जनता में इतना उत्साह है कि कमल के फूल को विजय बनाकर भाजपा के हाथों को मजबूत करेगी।
फोटो :- गांव खेड़ाखेमावती में भाजपा प्रत्याशी बचन सिंह आर्य का स्वागत करते हुए ग्रामीण।
फोटो 5:- सफीदों शहर में चुनावी दौरों के दौरान लोगों से वोट की अपील करने पहुंचे बचन सिंह आर्य व वरिष्ठ नेता कर्मबीर सैनी।
