VS News India | Reporter – Sanju | Baroda : – बी. जे. पी. के बाद अब इनेलो और कांग्रेस ने भी बरोदा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है |
इनेलो ने बरोदा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। आज पार्टी की तरफ से जोगेंद्र सिंह मलिक को दोबारा से टिकट दिया गया है। इनेलो ने साल 2019 को विधानसभा चुनाव में बरोदा में जोगेंद्र सिंह मलिक को ही उम्मीदवार बनाया था। और अब फिर एक बार फिर उपचुनाव में इनेलो ने जोगेंद्र मलिक को ही प्रत्याशी घोषित किया है।
कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार बरोदा से इंदुराज नरवाल उर्फ भालू को अपना कैंडिडेट बनाने का फैसला कर लिया है और बिल्कुल ही नए चेहरे पर दांव खेल दिया है।। न डॉक्टर कपूर , न जीता, न प्रदीप सांगवान। बिल्कुल नया और फ्रेश चेहरा, इंदूराज नरवाल, जिनके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर पा रहा था। सोनीपत से पूर्व जिला पार्षदहै। रिंढाना गांव वासी इंदुराज सामान्य परिवार से हैं चौगामा ब्लॉक का सबसे बड़ा गांव है |
