VS News India | Kaithal : – जिन किसानों के पास गेहूं मंडी में लेकर आने का आढ़ती की ओर से व विभाग की ओर से मैसेज आएगा, वही किसान मंडी में अपनी फसल लेकर आएंगे। साथ ही गेहूं के सीजन में प्राथमिकता के आधार पर पहले उन किसानों की फसल खरीदी जाएगी, जो मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत होंगे। यह जानकारी डीसी सुजान सिंह ने अधिकारियों की बैठक में शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के लिए जिला में 243 खरीद केंद्र बनाए गए हैं, सभी केंद्रों पर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि गेहूं खरीद के लिए माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करें, ताकि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हों।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
खरीद केंद्रों पर मार्केटिंग बोर्ड के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
कोरोना वायरस के दृष्टिगत सामाजिक दूरी, मास्क, सैनेटाइजिंग की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। सभी खरीद केंद्रों में कामन सर्विस सेंटर संचालकों की नियुक्ति की जाएगी, जो गेट के आई-फार्म व जे-फार्म इत्यादि भरने का कार्य करेंगी। खरीद केंद्रों में संबंधित आढ़तियों का चयन करके मैपिंग की जा चुकी है।
जरूरी सेवाएं देने वाले दुकानदार रखें, सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान : डीसी
सुजान सिंह ने कहा कि कृषि कार्य में उपयोग में आने वाली दुकानों को खोलने की अनुमति होगी, परंतु संबंधित दुकानदार इस दौरान लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। सामाजिक दूरी बनाकर रखना संबंधित दुकान संचालक की जिम्मेदारी है।
- पुलिस टीम ने लोगों को नशा छोड़ने के प्रति किया जागरूकVS News India | Sanjay Kumar | Safidon : – मेरा गांव मेरी शान अभियान के तहत वीरवार को उपमंडल […]
- राजकीय कन्या स्कूल की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्राVS News India | Sanjay Kumar | Safidon : – कस्बे के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा […]
- देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी बोले- भारत ने रचा इतिहासVS News India : – द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. राष्ट्रपति चुनाव में हुई जीत के बाद प्रधानमंत्री […]
