VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – पीपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज और किसान विरोधी तीन अध्यादेशों के खिलाफ 21 सितंबर को कांग्रेस पार्टी हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगी। कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि इस प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी उपस्थित होंगी। गांगोली ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन अध्यादेश जो पूर्ण रूप से किसान विरोधी अगर यह तीनों अध्यादेश सरकार लागू करती है, तो किसान जो पहले कर्जे में डूबा हुआ है उसके बाद पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। किसान विरोधी, जन विरोधी, मजदूर विरोधी सरकार जो किसानों पर लाठीचार्ज किया है, यह लोकतंत्र की हत्या की है। उसके विरोध कांग्रेस पार्टी जींद जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी। सुभाष गांगोली ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है। पिपली में सत्ता की भाजपा सरकार ने जायज मांगे सुनने की बजाये, प्रदर्शन कर रहें किसानों पर जमकर लाठीचार्ज करवाने का काम किया है। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी हैं और किसानों पर लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हैं। सुभाष गांगोली ने कहा कि मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार पूर्ण रूप से अपना जल समर्थन खो चुकी है। ऐसी सरकारें जो जनता का विश्वास खो चुकी हूं।
वो कभी जनहित के फ़ैसले नही लेती। उन्होंने सरकार से मांग की किसान विरोधी अध्यादेश को वापस लिया जाए और किसान को उसकी फसल का पूरा एमएसपी मिले व उनकी फसल की खरीद मंडियों में एमएसपी पर हो, जिसे हम किसान को बचा सकते हैं और अपने अन्नदाता को बचा सकते हैं। अगर कोई किसान की फसल एमएसपी पर नही खऱीद रहा को उसके लिए सज़ा का प्रावधान हो। गांगोली ने कहा कि 21 सितंबर को प्रदर्शन गोहाना रोड से उपायुक्त महोदय कार्यालय तक पैदल मार्च करके उपायुक्त महोदय को ज्ञापन देते हुए समापन होगा।
