VS News India | Reporter – Sanju | Safidon: – भारत विकास परिषद् सफीदों शाखा द्वारा बेटी है तो सृष्टि है कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत उपमंडल के खेड़ा खेमावती गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लड़कियों के लिए एचबी जांच कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि ख्खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनीता शर्मा ने शिरकत की। इस जांच कैंप की अध्यक्षता भावित जिलाध्यक्ष नसीम अख्तर ने की तथा कार्यक्रम का संयोजन सफीदों शाखा अध्यक्ष मोनिका खर्ब ने किया। इस कैंप में 10 से 18 वर्ष तक आयु की छात्राओं के एचबी की जांच की गई। वहीं छात्राओं को लोहे की कढ़ाई, गुड़, चना व खजूर वितरित किए गए। अपने संबोधन में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनीता शर्मा ने छात्राओं को खून की कमी से होने वाली बीमारियों, उनसे बचाव के उपाय एवं सही खानपान के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र बांगर, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के प्रांतीय संयोजक अनिल खर्ब, भाविप शाखा महिला प्रमुख मोनिका खर्ब, शाखा प्रमुख सुरेन्द्र वत्स, सचिव मनीष वर्मा, सदस्य अरविंद शर्मा, सदस्य इंद्रमणि शर्मा व उर्मिला वत्स मौजूद थीं।
