Vs News India | Sanjay Kumar | Safidon :- नगर में नागरिक अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर धरनारत्त कर्मचारी बुधवार को काम पर लौट आए। उनके काम पर लौटने के उपरांत अस्पताल प्रशासन व मरीजों ने राहत की सांस ली है। आऊटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के प्रधान विकास कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के इस बुरे दौर प्रदेश के अस्पतालों में आऊटसोर्सिंग कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे है।

उसके बावजूद कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह भी नहीं मिल रही। कर्मचारियों की सेफ्टी के लिए कर्मचारियों को मास्क व सेनेटाईजर तक उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा नए कांट्रेक्टर द्वारा नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा रहे है और दिए भी जा रहे हैं तो उनकी बदली दूर-दराज में की जा रही है। कर्मचारी की सारी तनख्वाह किराए, पैट्रोल व अन्य खर्चों में व्यय हो रही है और ऐसे में वे अपने परिवार को वे कैसे पाल पाएंगे। शासन व प्रशासन की मनमानियों के कारण उन्हे मजबूरन ऐसे समय पर धरना और प्रदर्शन करना पड़ा।

प्रधान विकास कुमार ने बताया कि सरकार व प्रशासन उनकी दोनों मांगों को मान लिया है और कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं। वे देशहित में कार्य करते रहेंगे और मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
