VS News India | Virender Singh | Safidon : – उपमंडल के गांव पाजू कला मे आज सुबह पशु बाड़े पर आसमानी बिजली गिर गई। जिसकी वजह से छत गिरते ही नीचे सो रहे मकान मालिक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सफीदों के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, घायलों में साधु राम 45 वर्ष व उसकी पत्नी सुदेश 40 वर्ष शामिल है। साथ ही उनके पशु बाड़े में एक कटडी व बछड़े की भी मौत हो गई। बिजली गिरने की वजह से 7 भैंस व 3 गाय गाय भी बुरी तरह से घायल हुई हैं। इस हादसे से दंपत्ति को काफी नुकसान हो गया है I मामले की सूचना प्रशासन को दे दी गई।
