BSEH Board Exams 2022: अब हरियाणा में भी कक्षा 5वी एवं 8वीं के लिए बोर्ड परीक्षाएं (BSEH Board Exams 2022) आयोजित की जाएंगी. सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. सरकार द्वारा 18 जनवरी को जारी किए गए आदेशानुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में 5वीं, 8वीं के लिए परीक्षाएं (BSEH Board Exams 2022), बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएंगी.
हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘सरकार ने 5वी और 8वीं की बोर्ड परीक्षा लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जिससे शिक्षा प्रणाली में सुधार देखने को मिलेंगे.’ इसके अलावा 5वी, 8वीं बोर्ड परीक्षाओं (BSEH Board Exams 2022) के आयोजन के बाद 1 महीने के अंदर रिजल्ट भी जारी कर दिए जाएंगे.
साथ ही सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 5वी, 8वीं बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों के लिए 2 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. हालांकि यदि छात्र फिर से फेल होता है तो उसे वापस से उसी कक्षा में पढ़ना होगा.
- खेत में लगे ट्युबवेल स्टार्टर व डोरी चोरी करने के आरोप में दो काबू।
- LEARN HTML | HTML PART 1 | LEARN COMPUTER
- Useful Daily Use Sentences | Learn English | Part 1
- चार दिन पहले दफनाई गई लड़की का शव पुलिस ने कब्र से निकाला, जानें वजह
- बैसाखी वाले दिन सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी ने रखी थी खालसा पंथ की नींव
- देश का सबसे बड़ा ग्रंथ है भारतीय संविधान: सुनील गहलावत
