VS News India | Sanjay Kumar | Safidon : – मुख्यमंत्री मनोहर लाल की आगामी 3 अपै्रल को सफीदों में आयोजित होने वाली रैली की कामयाबी को लेकर भाजपाईयों की एक बैठक नगर की महाराजा शुरसैनी धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल विशेष रूप से मौजूद थे। इस बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया तथा नेताओं व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई।

इसके अलावा रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग आए इसके लिए भी योजना बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि सफीदों में आयोजित होने वाली यह जिला स्तरीय रैली ऐतिहासिक होगी तथा विकास के मामले में बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस रैली के माध्यम से सफीदों और पूरे जिले में विकास की झड़ी लगाएंगे। हर कार्यकत्र्ता का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह इस रैली को सफल बनाने के लिए जी-जान से जुट जाए तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में लेकर आएं। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को रैली का निमंत्रण दें। इस मौके पर सुरेंद्र जैन, सुखदेव राणा, पिं्रस मुदगिल, गुरप्रीत नत्त, रवि थनई, अखिल गुप्ता, कविता शर्मा, रामरति वर्मा, एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल मौजूद थे।
- करनाल में दो ट्रालों में भीषण टक्कर के बाद लगी भीषण आग, चालक जिंदा जला
- कबड्डी में बेंगलुरु टीम ने हैदराबद व गुजरात टीम ने 10 अंक से मुंबई को हराया
- गैस एजेंसी में काम करने वाला कर्मी 1,50,700 रुपए की नकद लेकर हुआ फरार
- 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा के घर पहुंचे पूर्व मंत्री, छात्रा अंतू को घर पर जाकर दी बधाई
- यूनियन बैंक ने महिलाओं के 20 समूहों को 67 लाख रुपए के चेक किए वितरित
- पेड़ पर जामुन तोड़ने चढ़े मजदूर की करंट लगने से मौत
