VS News India | Vinay Balmiki | Shravasti : – श्रावस्ती में 5वां विश्व योग दिवस मनाया गया। विश्व योग दिवस का शुभारम्भ जिले के प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह “धुन्नी सिंह” के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। जनपद मुख्यालय भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मैदान में आयोजित योग शिविर में पूर्व विधायक राजा चंद्रमणि कांत सिंह के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, डीएम ओपी आर्य, एसपी आशीष श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। वहीं जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर भी योग का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। भाजपा विधायक रामफेरन पांडेय ने इकौना में सैकड़ो लोगो के साथ योग किया।

