VS News India | Vinay Balmiki | Shravasti : – श्रावस्ती। सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में जिलाधिकारी ओ0पी0 आर्य की अध्यक्षता में सद्भावना दिवस मनाया गया। वंहा पर उपस्थित सभी अधिकारियों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाई गई। उन्होने सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा में कहा कि “मैं प्रतिज्ञा लेता हूँ कि मैं जाति, क्षेत्र, धर्म और भाषा को बिना ध्यान दिये भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करेगें। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मदभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा।जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजीव गाँधी की याद में हर साल सद्भावना दिवस मनाया जाता है जिन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। उनके देश के लिये किये गये कई सामाजिक और आर्थिक कार्यों के द्वारा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टी को साफतौर पर देखा जा सकता है। उनके कहे हुये शब्द बहुत ही प्रेरणादायी थे जो आज भी देश के युवाओं को भारत का नेतृत्व करने के लिये प्रेरित करते है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी भिनगा चन्द्र मोहन गर्ग, प्रभागीय वनाधिकारी ए0पी0 यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0वी0के0 सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, तहसील इकौना/जमुनहा में उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में सद्भावना दिवस के असवर पर अधिकारियों/कर्मचारियों को सपथ दिलाई गई। इसके साथ ही सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों पर शपथ दिलाई गयी।
