VS News India | Virender Singh | Safidon : – कस्बे के जींद रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को हरियाणा पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने एएसआई मनीता व अनीता की अगुवाई में महाविद्यालय में छात्राओं को दुर्गा शक्ति एैप डाउन लोड करना सिखाया, ताकि लड़कियां मुसीबत के समय पुलिस की सहायता प्राप्त कर सके।
एसआई ने बताया कि लड़कियों के प्रति बढ़ते अपराधों के खिलाफ पहल स्वयं लड़कियों को ही करनी होगी। लड़कियों को अपराध करने वाले का विरोध करना होगा। दूसरे कदम अपने माता-पिता व पुलिस को अपराधों के बारे में बताने से अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता। बहुत से मामलों में लड़कियों अपने प्रति हो रहे अपराधों पर चुपी साध लेती हैं। जिससे अपराधी का हौसला बढ़ता है। उन्होंने छात्राओं को विकट परिस्थितियों में समस्या आने पर दुर्गा शक्ति के माध्यम से सहायता लेने बारे में बताया। कॉलेज छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवाए गए। उन्होंने बताया कि दुर्गा शक्ति एप में लाल बटन को दबाने से संदेश निकटम पुलिस स्टेशन में छात्रा की लोकेशन के साथ पहुंच जाता है। जिससे समय पर पुलिस पहुंच कर अपराध को रोकने व अपराधी को गिरफ्तार कर पाती है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने रोड सेफ्टी के बारे में विस्तार से बताया।
471
